Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ मंडल रायपुर के दसवीं परीक्षा परिणाम में सूरजपुर जिले में आयुष कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त


छत्तीसगढ़ मंडल रायपुर के दसवीं परीक्षा परिणाम में सूरजपुर जिले में आयुष कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त  


गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़ 

सूरजपुर// छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी 10 वी परिणाम मे आयुष कुमार जिले में प्रथम स्थान पर सूरजपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी कक्षा दसवीं के परिणाम के अनुसार जिला सूरजपुर में प्रथम स्थान पर आयुष कुमार के आने पर हार्दिक बधाई कक्षा दसवीं में इन्होंने 600 में से 584 अंक (97. 33) प्रतिशत प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है आयुष सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल मैं पढ़ाई करते हैं गौरतलब है की राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारी सरिता केसरी के ये पुत्र हैं परिवार में खुशी का माहौल है आयुष कुमार द्वारा बताया गया कि आगे चलकर वे प्रशासनिक अधिकारी के पद पर जाना चाहते हैं ।  

  प्राचार्य ग्लोबल पब्लिक स्कूल..... आयुष पढ़ाई में रुचि रखते है उनको जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं।