Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा भैयाथान रोड सूरजपुर में नो एंट्री में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टर एवं अन्य चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गई




डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा भैयाथान रोड सूरजपुर में नो एंट्री में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टर एवं अन्य चार पहिया वाहनों पर कार्यवाही की गई




गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

सूरजपुर / डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा भैयाथान रोड सूरजपुर में चेकिंग पॉइंट लगाकर नो एंट्री में प्रवेश करने वाले ट्रैक्टर एवं अन्य चार पहिया वाहनों पर नियम अनुसार चलानी कार्यवाही की गई, शहर में ट्रैफिक के बढ़ते हुए दबाव के कारण यातायात पुलिस सूरजपुर ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए वाहनों पर कार्रवाई की , यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे एवं उनकी टीम के द्वारा दुकानदारों को भी समझाया गया कि दुकान के बाहर रोड में दुकान का सामान ना रखें, दुकान का सामान बाहर रखने से एवं बड़े-बड़े बोर्ड लगाने से हमेशा जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। और वाहन चालकों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। 


                              इस कार्यवाही को सफल बनाने में यातायात प्रभारी सूरजपुर बृज किशोर पांडे, सहायक उप निरीक्षक चमरू राम पैकरा , शिव प्रताप सिंह, शशि मिश्रा, दीप यादव, विजय केरकेट्टा , एवं चालक अरविंद एक्का ने सक्रिय भूमिका निभाई।