सफलता की राहें पुस्तक में व्याख्याता गोपाल सिंह के लेख का हुआ प्रकाशन
लेख का नाम है शिक्षण विधि जो अनुभवों से निखरती है
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर/ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पदस्थ रसायन शास्त्र के व्याख्याता गोपाल सिंह के लेख "शिक्षण विधि जोअनुभवों से निखरती है"का प्रकाशन सफलता की राहें किताब में की गई है,इसके संपादक मिथिलेश पाठक हैं।इस किताब में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कुल15 नवाचारी शिक्षकों के लेख सम्मिलित है।जो अपने विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों में रोचकता लाने का प्रयास किए हैं। एच.एस.आर.ए.पब्लिकेशन बेंगलुरु द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में सम्मिलित सभी शिक्षकों के लेख को डॉ.कामयानी कश्यप,प्राध्यापक (उपसंचालक) एस.सी.ई.आर.टी.रायपुर (छ.ग.)और डॉ.प्रमोद कुमार शुक्ला,बस्तर अकादमी समिति सदस्य,नेस्ट्स(जनजातिया कार्य मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किताब के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।शिक्षक द्वारा अपने लेख"शिक्षण विधि जो अनुभवों से निखरती है"में यह बताया गया है की किस प्रकार एक शिक्षक विद्यालय में विद्यार्थियों को उनके अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल करके सोचने और उन पर कार्य करने के तरीकों पर जोर देकर के विद्यार्थियों का विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक विकास करा सकता है।इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षक को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की हैं।

Social Plugin