Hot Posts

6/recent/ticker-posts

10 अप्रैल 2025 से पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर मे रिक्त सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगा।



10 अप्रैल 2025 से पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर मे रिक्त सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगा।

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर / स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में सत्र-2025-26 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटो के विरुद्ध आवेदन करने की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारम्भ हो रही है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग कि वेबसाईट में सेजेस पोर्टल दिनांक 10 अप्रैल से 05 मई-2025 तक खुला रहेगा जिसमें इच्छुक आवेदक प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजनगर में रिक्त सीटों का विवरण इस प्रकार है-


कक्षा-1ली 50 सीट, कक्षा-2री-00 सीट, कक्षा-उरी-2 सीट, कक्षा 4थी- 00 सीट कक्षा 5वीं- 02 सीट कक्षा 6वी-00 सीट, 7वीं 02 सीट, कक्षा-8वी-02 सीट, कक्षा 9वी 02 सीट, 10वीं- 03 सीट, कक्षा-11वी. (गणित)-25सीट, कक्षा-11वी. (विज्ञान)-07 सीट कक्षा 11वी. (वाणिज्य)-04 सीट कक्षा-12वी (गणित)-25सीट, कक्षा-12वी. (विज्ञान)-08 सीट, कक्षा 12वी. (वाणिज्य)-13 सीट

रिक्त सीट से अधिक आवेदन की स्थिति मे लाटरी के माध्यम से सीट आबंटन का कार्य 06 मई 2025 से 10 मई 2025 तक एवं एडमिशन की अन्य आवश्यक कार्यवाही 11 मई 2025 से 15 मई 2025 तक की जायेगी।

कक्षा 1ली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2025 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। प्रत्येक कक्षा में रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जायेगा। छात्राओं की पर्याप्त संख्या नहीं मिलने पर बालको से सीट भरी जा सकेगी।

बी०पी०एल० एवं आर्थिक रूप से कमजोर पालको के बच्चों को कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। इस हेतु पालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

शेष बचें रिक्त 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों का प्रवेश लाटरी सिस्टम से होगा।

महतारी दुलार योजना अन्तर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुये बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जायेगा। इस हेतु पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होग।