रामानुजनगर में भाजपा का बैठक संपन्न
रामानुजनगर / भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजनगर में काम काजी बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि शशिकांत गर्ग के उपस्थिति में किया गया इस बैठक में 30 मार्च को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर वहां जाने के लिए रूप रेखा बनाते हुवे मंडल के कामकाज का विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शशिकांत गर्ग ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन के सरकार के साथ ट्रिपल इंजन भी हो गया, नगरीय निकाय चुनाव के साथ पंचायत चुनाव में भाजपा का एकतरफा कब्जा हो गया है।इस जीत से उत्साहित देश के प्रधानमंत्री मोदी जी 30 तारीख को बिलासपुर में आकर सभी नव जन प्रतिनिधियों से संवाद और मुलाकात करेंगे इसके लिए पंचायत स्तर से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को वहां जाना है और मोदी जी के सभा को सफल बनाना है।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि अब बहुत जल्द संगठन का विस्तार होने वाला है, कार्यकारिणी का गठन होने वाला है सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल और जिला स्तर पर काम करने के लिए पार्टी अधिकृत करेगी एक से दो दिनों के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार हो जाएगा। वही मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है इसके लिए सभी को इस दिन जोरदार तरीके से भाजपा का स्थापना दिवस मनाना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री सुमंत साहू ने किया वहीं इस दौरान नवनियुक्त जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, जनपद के उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश्वर सिंह, रामनिवास साहू, विकाश दुबे,जनपद सदस्य सुमित साहू,अनूप दुबे,अजय प्रताप सिंह,संजीव गुप्ता, राजेश शर्मा,टंकू,समेत भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्य सरपंच उपस्थित रहे।


Social Plugin