श्री साईं राम पब्लिक स्कूल के छात्र प्रवीण पैकरा का जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में कक्षा छठवीं हेतु चयन हुआ ।
रामानुजनगर / आपको बताते चले रामानुज नगर क्षेत्र के ग्राम छिंदिया निवासी निवासी राजेंद्र प्रसाद के दो जुड़वा पुत्र हैं, जिसमें प्रीतम पैकरा बड़ा एवं प्रवीण पैकरा छोटा पुत्र है , शुरू से प्रतिभावान राजेंद्र प्रसाद के दोनों पुत्रों में बड़ा पुत्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय रामानुजनगर का छात्र है, एवं छोटा पुत्र श्री साईं राम पब्लिक स्कूल रामानुजनगर का छात्र है। दोनों भाइयों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई की कक्षा छठवीं में होने से विद्यालय में एवं संपूर्ण रामानुजनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
दोनों छात्रों से बात करने पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है।


Social Plugin