बालक स्कूल रामानुजनगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने पर दिया गया जोर
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर /उपसंचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ एवं जिला मिशन समग्र शिक्षा जिला सूरजपुर के आदेशानुसार तथा संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में एवं विज्ञान के व्याख्याता गोपाल सिंह के नेतृत्व में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रीजनल साइंस सेंटर रायपुर से आयोजित विज्ञान पर आधारित कार्यक्रम को स्मार्ट टी वी के माध्यम से दिखाया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री के.जी.कुमार
पूर्व महानिदेशक राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने तथा विज्ञान के प्रचार प्रसार के साथ-साथ विद्यार्थियों को विज्ञान की प्रति प्रेरित करना तथा लोगों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि 2025 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मुख्य विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सहभागिता रही।


Social Plugin