आयुष ग्राम गणेशपुर के माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया
(अनुप दुबे रामानुजनगर)
रामानुजनगर / संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम गणेशपुर के माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में में दिनांक 18/02/2025 से 22/02/2025 तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के मुख्य अतिथि योग गुरु श्री राजेश कुमार के द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया उक्त शिविर में 720 लोगों ने लाभ लिया लोगों को प्रकृति परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई एवं परीक्षण भी किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे मुनगा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई। ग्राम के किसानों को औषधीय पौधों के कृषि करने एवं आर्थिक लाभ की जानकारी दी गई।
शिविर आयोजन में शिविर प्रभारी डॉ. ऋषि शुक्ला और आयुर्वेद फार्मेसिस्ट प्रमोद कुमार का विशेष सहयोग रहा।


Social Plugin