Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल रामानुजनगर के शिक्षक गोपाल सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षा श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित


बालक स्कूल रामानुजनगर के शिक्षक गोपाल सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षा श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित


मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत संभाग में किया गया सम्मानित

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संभाग स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया जिसमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पदस्थ रसायन शास्त्र के व्याख्याता गोपाल सिंह जी को संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा हेमंत उपाध्याय जी के द्वारा जिला सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हाऔर सहायक संचालक विनोद राय जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना के अंतर्गत शिक्षा श्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले उन शिक्षकों को दिया जाता है जो बच्चों के अध्ययन-अध्यापन के साथ उनके विभिन्न कौशालों का विकास,बौद्धिक,शारीरिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति उत्तरदायित्व के लिए प्रेरणादायक कार्य करते हैं और जो दूसरों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करते हैं,यह सम्मान संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों से सर्वश्रेष्ठ तीन शिक्षकों को दिया जाता है।शिक्षक के द्वारा अभी तक अपने विद्यालय से चार बार राष्ट्रीय स्तर पर कुल छःविद्यार्थियों को और छःबार राज्य स्तर पर कुल पंद्रह विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में सम्मानित कराया जा चुका है।शिक्षक के द्वारा विद्यालय में गणित एवं विज्ञान क्लब,यूथ एवं इको क्लब,युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम,योग की कक्षा,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,मोटिवेशनल स्पीच के अलावा स्कूल स्तर पर संचालित विभिन्न प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाता है। शिक्षक नेअपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी को दिया है,जिनका हमेशा उनके प्रत्येक शैक्षणिक गतिविधि में विद्यालय स्तर पर सहयोग और मार्गदर्शन बना रहता है।


इस सम्मान को प्राप्त करने पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल,सहायक संचालक शिक्षा रविंद्र सिंह देव,जिला मिशन समन्वयक (समग्र शिक्षा)शशिकांत सिंह,संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू,खंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार जायसवाल,इंस्पायर अवार्ड के प्रभारी संतोष उपाध्याय,अर्थशास्त्र की व्याख्याता निशा सिंह,प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी,मिथलेश पाठक के अलावा जिले और विकासखंड के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने शिक्षक की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।व्याख्याता गोपाल सिंह को सम्मानित किए जाने पर शिक्षकों और पालकों में हर्ष है।