बालक स्कूल रामानुजनगर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री जी द्वारा परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने संबंधित दी गई जानकारी
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर/रामानुजनगर स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग,शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा अतिरिक्त मिशन संचालक राज्य परियोजना कार्यालय,समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार,जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में,संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में व विज्ञान के शिक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर एवं सेजेस रामानुजनगर के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, यह छात्रों को प्रधानमंत्री जी के साथ बातचीत करने और परीक्षा के बारे में उनकी चिताओं पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रो में परीक्षा के तनाव को कम करना है,यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को विषय के बारे में उनके ज्ञान और समाज का मूल्यांकन करने में मदद करती है बल्कि उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर और सेजेस रामानुजनगर के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Social Plugin