सामूहिक विवाह और शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के प्रेरणा दायक कमिश्नर जी.आर.चुरेंद्र
समाज के वंचित वर्गों के जीवन को सशक्त बनाया.
गौतम गुप्ता 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सरगुजा/सूरजपुर.
2016 से 2024 तक,कमिश्नर जी.आर.चुरेंद्र ने पण्डो जनजाति और अन्य समुदायों के लिए जो कार्य किए हैं, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक हैं। उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के चलते, सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक पहल सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिससे न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिली, बल्कि सामाजिक समानता और एकजुटता को भी बढ़ावा मिला।
इसके अतिरिक्त, कमिश्नर जी.आर.चुरेंद्र ने उन बच्चों और युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई उल्लेखनीय कदम उठाए, जो किसी कारणवश शिक्षा से दूर हो गए थे। उनके द्वारा संचालित शिक्षा जागरूकता कार्यक्रमों और योजनाओं ने अनगिनत छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान किया है।
इन कार्यों के साथ-साथ, उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, कर्ज राहत, और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर समाज के वंचित वर्गों के जीवन को सशक्त बनाया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप न केवल जनजातीय समुदाय, बल्कि पूरा क्षेत्र प्रगति की ओर अग्रसर हुआ है।
![]() |
इनका कहना है
हम चुरेंद्र कमिश्नर साहब के इन अभूतपूर्व योगदानों के लिए उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
संजय कुमार दास .
संगठन -होली टेंपल शिक्षण समिति मोबाइल नंबर 8349452 777 मेल sanjai2777@gmail.com



Social Plugin