Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल रामानुजनगर के विद्यार्थी ने विकासखंड और जिले का नाम किया रोशन



 बालक स्कूल रामानुजनगर के विद्यार्थी ने विकासखंड और जिले का नाम किया रोशन

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

रामानुजनगर / राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का राज्य स्तर पर रायपुर में प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें विकासखंड रामानुजनगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में अध्यनरत कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी अविनाश सिंह ने विज्ञान मेला कार्यक्रम में अपने मॉडल के प्रस्तुतिकरण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर, राज्य में भी अपनी सुर्खियां बटोर रहे हैं, गाइड टीचर गोपाल सिंह ने बताया कि अविनाश सिंह ने बिना बिजली से चलने वाले लकड़ी के ट्रेडमिल का निर्माण किया है,जिसमें उनका पहले भी इंस्पायर अवार्ड मानक विधा में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो चुका है और अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भी ख्याति प्राप्त कर रहे हैं।भारती चंद्राकर अपर कलेक्टर व नोडल राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, तनूजा सलाम संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर, मनोज ध्रुव नोडल अधिकारी साइंस माडल व चित्रकारी प्रतियोगिता राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर,आरती पांडेय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर,सीमांचल त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह व दल प्रभारी जिला युवा महोत्सव,प्रभाशंकर प्रसाद सहायक दल प्रभारी जिला युवा महोत्सव, के सामने विद्यार्थी ने अपने मॉडल का प्रस्तुति करण दिया,तनूजा सलाम संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर और मनोज ध्रुव नोडल अधिकारी साइंस माडल रायपुर ने स्वयं विद्यार्थी के मॉडल को चलाया और सराहा। विद्यार्थी के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी, गाइड टीचर गोपाल सिंह एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने छात्र को उसके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।