पीएम श्री प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला केशवपुर में 76वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / पीएमश्रीप्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला केशवपुर में 76वां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में ग्रामीणजन के साथ पंचायत प्रतिनिधि व पालक उपस्थित रहे। पीएमश्री प्राथमिक शाला में प्रधानपाठिका रागिनी शुक्ला तथा पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधानपाठिका गायत्री गौतम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। संस्था के शिक्षक सुरेश कुमार नेताम ने गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया। छात्रों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत नृत्य व नाटक ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में पुनीत उपाध्याय,रमेश सिंह, उज्जवल प्रताप सिंह, उराव ठाकुर पर आदि का छात्र समूह छात्र कुमारी अंशु लक्ष्मी प्रेमलता पूनम खुशबू सिमरन सोनिया आरती पुष्पा मुकेश शिवकुमार राजकुमार प्रकाश भूपेंद्र राजेश उमेश रिंकल पुनीता सरिता मीनाक्षी श्रीजा का सराहनीय सहयोग रहा।



Social Plugin