Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर द्वारा रामानुजनगर विकासखंड का किया गया दौरा


 *कलेक्टर द्वारा रामानुजनगर विकासखंड का किया गया दौरा*

(गौरव मिश्रा )  

सूरजपुर /.        आज कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन द्वारा रामानुजनगर विकासखंड का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजनगर, तहसील रामानुजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर व तहसील प्रेमनगर एवं हेल्थ और वेलनेस सेंटर तारा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

          कलेक्टर श्री जयवर्धन द्वारा सीएचसी रामानुजनगर के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में सभी आवश्यक प्रबंध करने एवं साफ सफाई का संधारण करने हेतु निर्देशित किया । इसके अलावा उन्होंने तहसील कार्यालय रामानुजनगर और प्रेमनगर का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने तहसील अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तारा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की एवं क्षेत्र की जनता को बेहiतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। 

 इस दौरान एस डी एम रामानुजनगर सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।