प्रेमनगर में नये बीईओ ने सम्हाला कार्यभार बधाईयों का लगा रहा तांता
(गौरव मिश्रा )
रामानुजनगर / सूरजपुर जिले के कलेक्टर ने शिक्षा विभाग में कसावट लाने के लिए रामबिलास साहू को बीईओ का पदभार सौंपा है। विकासखण्ड प्रेमनगर में रामबिलास साहू ने नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रेमनगर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। ज्ञात हो की इसके पहले वे कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रामानुजनगर में व्याख्याता के पद पर रहे। वरिष्ठ व्याख्याता होने के कारण कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हम सब मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे तथा सभी शिक्षक, बच्चो के हित में समय पर स्कूल आए एवं समय सीमा तक रहे, शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति विद्यालयों में सुनिश्चित करना, अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करना, अनुशासनहीनता पर कार्यवाही की बात भी कही उन्होंने सभी से पढ़ाई के क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यभार ग्रहण करते ही श्री साहू को बधाई देने लोगों को ताता लग गया। वहीं विपिन पांडे, देवनारायण साहू, सतीश साहू, रमेश जायसवाल एवं अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

Social Plugin