Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


 डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 (अनुप दुबे )  

रामानुजनगर (श्रीनगर)/रामानुजनगर में छठ महापर्व की धूम मची हुई है आज, छठ पर्व के तीसरे दिन, श्रद्धा और भक्ति में डूबी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। रामानुजनगर के राजा तालाब पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी, जहां छठ मैया की पूजा-अर्चना में महिलाएं सराबोर नजर आईं।

रामानुजनगर घाट पर व्रती महिलाओं ने परंपरागत रूप से गुड़ की खीर और रोटी तैयार कर छठ मैया को भोग अर्पित किया। इसके बाद रोटी-खीर को प्रसाद के रूप में लोगों काे बांटा। इस अनुष्ठान के बाद व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया, जो छठ महापर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस दौरान विद्युत सजावट से जगमग हुए राजा तालाब का वृहंगम दृश्य देखते ही बन रहा है। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारी महिलाएं पारण करेंगी और महापर्व का समापन होगा।


छठ पर्व मनाने यहां राजा तालाब पर आकर्षक साज सज्जा की गई है। श्रद्धालुओं के सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रामानुजनगर द्वारा व्यापक व्यवस्था किया गया हैं।