Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय प्रांगण को समतल एवं रोपित पौधे, फुलवारी का किया साफ सफाई

 


शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय प्रांगण को समतल एवं रोपित पौधे, फुलवारी का किया साफ सफाई

शिक्षक छात्रों ने किया श्रमदान


स्वछता सभी की पहली प्राथमिकता

(गौरव मिश्रा ) 

रामानुजनगर /  शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर विद्यालय प्रांगण को समतल एवं रोपित पौधे, फुलवारी का किया साफ सफाई। 

विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में 1 घंटे का श्रमदान किया जिसमे प्रधानपाठक बी आर हितकर, कृष्ण कुमार यादव, अनिता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल, भृत्य सरिता सिंह, व छात्र छात्राओ का सहयोग रहा। कार्यक्रम प्रभारी योगेश साहू ने कहा कि स्वच्छता सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। इस दौरान विद्यालय वाटिका में रोपित पौधों व फुलवारी की साफ-सफाई की और प्रांगण से मिट्टी-पत्थर हटाकर प्रांगण को मुरुम डालकर समतल किया।