Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र गोविंदपुर का किया निरीक्षण



 *कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र गोविंदपुर का किया निरीक्षण*


*निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई*
*सीमावर्ती जिले में चेक पोस्ट बनाया गया*

(गौरव मिश्रा )

सूरजपुर/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिले में धान खरीदी की तैयारी को लेकर प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत गोविंदपुर धन खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया और  केंद्र में किए गए समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।  इस दौरान उन्होंने धान खरीदी को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में निर्धारित 34 बिंदुओं की चेकलिस्ट के अनुसार धान खरीदी हेतु सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के धान रकबा का सत्यापन कार्य भी किया।

खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जयवर्धन ने केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया है। साथ ही खरीदी के दौरान सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

        जिले में 54 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभिक तौर पर पूर्ण कर ली गई है। धान खरीदी में पारदर्शिता एवं निगरानी के लिए  नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यहां सीमावर्ती जिले से धान का परिवहन यहां ना हो, इसके लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारी अन्य राज्य या अन्य जिले से आने वाले धान पर पैनी निगरानी रखेंगे।