*बालक स्कूल के किचन गार्डन में इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में कराई गई बागवानी*
(अनुप दुबे )
रामानुजनगर / आयुक्त महोदय सरगुजा संभाग के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल जिला सूरजपुर के आदेशानुसार,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में कक्षा 9वीं से12वीं तक के विद्यार्थियों के सहयोग से आज इको क्लब के अंतर्गत किचन गार्डन में बागवानी कराई गई जिसमें टमाटर,मिर्ची, पपीता, बैगन,धनिया,गोभी,जैसे पौधों को लगाया गया विद्यालय के प्रभारी शिक्षक ने बताया की बागवानी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पोषण और स्वस्थ खाने की आदतों के बारे में जानकारी प्रदान करना, खुद के फल और सब्जियां उगाते हैं तो उनमें ताजी स्वस्थ खाद्य पदार्थों के प्रति रुचि और प्रशंसा विकसित करना, छात्रों के व्यायाम के साथ-साथ पौधों के जीवन चक्रों का अध्ययन कराना , व्यवहारिक शिक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन कराना है।
इस उत्कृष्ट कार्य में संस्था के प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे,सहायक इको क्लब प्रभारी नीलिमा बड़ा,श्रुति साहू, विकास नामदेव,सुनील गुप्ता,अर्चना दुबे, मंजरी तिवारी, विद्या जायसवाल एवं श्याम सिंह मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Social Plugin