शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर व गणेशपुर में निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा किया गया
शिक्षा से ही सर्वोपरि _विधायक प्रेमनगर.
(अनूप दुबे )
रामानुजनगर/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर व गणेशपुर में निःशुल्क सरस्वती साइकल वितरण के दौरान विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मरावी द्वारा छात्र छात्राओं को अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया , बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने की बात कही गई, आज विद्यालय परिसर में निःशुल्क साइकल वितरण के दौरान मुख्यातिथि विधायक प्रेमनगर द्वारा रामानुजनगर में 125 व गणेशपुर में 103 छात्राओं को साइकल वितरण किया गया! विद्यालय परिसर में भव्य तरीके से समारोह आयोजित किया गया , कार्यक्रम में छात्र छात्रों द्वारा अभूतपूर्वक स्वागत किया गया , मुख्य गेट से कैंपस तक बच्चो द्वारा स्वागत, शैला नृत्य द्वारा अथिति का स्वागत, साथ साथ स्वागत गीत, सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, विद्यालय की विभिन्न मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया,स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज द्वारा दिया गया, वही सैकड़ों अभिभावक की उपस्थिति कार्यक्रम में चार चांद लगा दी, आभार प्रदर्शन सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू द्वारा किया गया, आज विद्यालय में मुख्य रूप से सत्यनारायण दुबे,भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, भाजपा महामंत्री सुमंत साहू, विधायक प्रतिनिधि संत साहू, विकास दुबे, संजीव गुप्ता, राम सिंह, प्राचार्य कामता प्रजापति, हरेकृष्ण उपाध्याय, रामलखन सिंह, हीरालाल राजवाड़े,सरपंच रोहित सिंह,सुदामा सिंह, ललन सिंह, हजारी लाल चक्रधारी, बीपीओ रविनाथ तिवारी, सिंह,प्राचार्य शिव सिंह के साथ ग्रामीण जन,विद्यालय परिवार,के सभी स्टॉप,जनशिक्षक,एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Social Plugin