*न्योता भोजन में मध्यान्ह भोजन के लिए माध्यमिक शाला पिवरी के छात्रों को दिया गया थाली*..
(गौरव मिश्रा )
रामानुजनगर/
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिवरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की संख्या 53 है मध्यान्ह भोजन के लिए छात्रों के द्वारा अपने घर से प्लेट या थाली बैग में किताबों के साथ लाया करते थे जिससे कॉपी किताब खराब होने के साथ परेशानी हुआ करता था माध्यमिक शाला के शिक्षकों को उनके परेशानियों पर ध्यान आकर्षित हुआ इससे उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए विद्यालय परिवार के शिक्षकों द्वारा *न्योता भोजन कार्यक्रम* के अंतर्गत सभी छात्रों को मध्यान्ह भोजन के लिए थाली उपलब्ध कराया गया । इसमें मुख्य रूप से श्रीमती अनीता मिंज (प्रभारी प्रधान पाठक) शिक्षक - श्री मनोज उपाध्याय, अंबिका प्रसाद साहू सहयोगी रहे।

Social Plugin