Hot Posts

6/recent/ticker-posts

 


हत्या के आरोपी कुलदीप साहू के घर में नगर पालिका द्वारा अवैध भवन निर्माण का नोटिस चस्पा 

 (गौतम गुप्ता )
 
 सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा हत्या के आरोपी आरोपी कुलदीप साहू , सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 13 मानपुर स्थित मकान में नगर पालिका के द्वारा  नगर पालिका अधिनियम1961 की धारा 187 के तहत सक्षम स्वीकृति के बगैर किए गए मकान एवं अहाता  निर्माण के उल्लंघन के संबंध में उक्त मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिस  संबंध में नगर पालिका द्वारा मकान निर्माण को अवैध मानते हुए तत्काल हटाए जाने हेतु नोटिस चस्पा  किया गया है भवन निर्माण न हटाने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा  मकान को हटाने की कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका ने ये स्पष्ट किया उक्त समस्त वसूली की  जवाबदारी उनके परिवार की होगी नोटिस आरोपी के पिता अशोक कुमार साहू के नाम से चस्पा  किया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के द्वारा बुलडोजर  की कार्रवाई की कार्रवाई की जा सकती है।