*महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति अंतर्गत त्रैमासिक बैठक का किया गया आयोजन*
(गौरव मिश्रा )
*सूरजपुर/ कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यकक्षता में मिशन शक्ति अंतर्गत जिला स्तरीय मिशन शक्ति समिति / जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। मिशन शक्ति अंतर्गत महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई जिसके अंतर्गत गर्भवती माताओं के लिए संचालित योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करने एवं पंडो ग्रामों में आयोजित शिविरो में शत् प्रतिशत हितग्राहियो को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत स्कूलो, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतो आदि में महिलाओं के सशक्तिकारण हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने एवं जिले में शाला त्यागी 290 बालिकाओं को शाला प्रवेश के साथ रोजगार उन्नमुखीकरण से जोड़े जाने हेतु निर्देशित किया गया. सखी वन स्टॉप सेंटर में कुल प्रकरणों एवं नवीन भवन के सम्बन्ध में चर्चा की गई। शासकीय सेवकों के बच्चों हेतु कलेक्ट्रेट में नवीन पालना केंद्र खोले जाने हेतु कलेक्ट्रेट में स्थल चिन्हकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और जल्द से जल्द पालना केंद्र खोले जाने के निर्देश दिए गए। सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 1339 खाते खोले गए है इसे और अधिक कर शत प्रतिशत बालिकाओं का खाता खोलने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला चिकित्सा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी सूरजपुर, पर्यवेक्षक सूरजपुर एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सूरजपुर उपस्थित रहे.

Social Plugin