*प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन व नियमित मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ने किया निर्देशित*
*-समय सीमा की बैठक हुई संपन्न*
सूरजपुर/
समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में संचालित सभी योजनाओं की विभागवार जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल, सर्व एसडीएम सहित अन्य संबंधित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति तथा उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस योजना अंतर्गत सभी अधिकारियों को समय सीमा में निर्माण कार्य पूरे करवाने पर ही राशि जारी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने सॉइल हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड और ई केवाईसी,जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, पेंशन प्रकरणों, सुरक्षित मातृत्व अभियान, चिरायु योजना, राशन कार्ड निर्माण की स्थिति, स्वच्छा ग्राहियों का शत प्रतिशत ई श्रम पंजीयन का, विश्वकर्मा योजना का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी की स्थिति, बच्चों में कुपोषण की स्थिति, विकलांगों का यू डी आई डी कार्ड बनाने का जायजा लेते हुए ग्राम पंचायत वाइस विकलांगता प्रमाण पत्र शतप्रतिशत बनवाने, केसीसी कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं अद्यतन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश किए।

Social Plugin