( गौरव मिश्रा)
सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक एम .आर. आहिरे (भा.पु.से.) सूरजपुर के निर्देशानुसार सूरजपुर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलाया वाहन चेकिंग अभियान कोतवाली सूरजपुर के सामने चेकिंग पॉइंट लगाकर शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक वाहन चेकिंग किया गया जिसमें बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध वाहनों , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं स0उप निरीक्षक विवेक कुमार खलखो के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने हेतु निर्देशित किया वाहन चेकिंग की कार्रवाई में कोतवाली सूरजपुर के स्टाफ उप निरीक्षक विवेक कुमार खलखो , स0उप निरीक्षक बबीता यादव, प्रा0आरक्षक सुरेंद्र सिंह , अखिलेश यादव , आरक्षक सेलनेस्टर लकड़ा , प्रमोद कुमार सिंह एवं अन्य स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।


Social Plugin