गौरव मिश्रा.
रामानुजनगर - विकासखंड स्तरीय भारत स्काउट गाइड का द्वितीय सोपान का आज समापन किया गया।
27 से 29 सितंबर तक तीन दिवसीय द्वितीय सोपान का आयोजन विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम सरईपारा में किया गया। जिसमें 90 स्काउट एवं गाइड ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। आज समापन दिवस में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि धर्मजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सोनपुर प्राचार्य अजित गुप्ता, यदुवंश नारायण साहू तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू ने स्काउट कैम्प में उपस्थित सभी स्काउट-गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, सचिव एवं अतिथियो को विकासखंड शिक्षा कार्यालय की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि स्काउट का मतलब ही है तैयार रहो। स्काउट हमे दूसरों के प्रति सहयोग की भावना के लिए प्रेरित करती है। स्काउट के नौ नियम हमे पशुता से मानवता की ओर ले जाती है। तरह हमें छोटा छोटा कार्य करते रहना चाहिए। स्काउट प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बच्चों का पंजीयन कराकर उद्घाटन एवं ध्वज शिष्टाचार कराया गया तत्पश्चात टोली विभाजन कर शिक्षण सत्र प्रारंभ किया गया। स्काउट गाइड को कैंप रूटीन बताया गया। द्वितीय दिवस की शुरुआत बीपी सिक्स से हुई। प्रतिज्ञा, स्काउटिंग इतिहास, स्काउट नियम, झंडा गीत, खेलकूद, सिटी के संकेत, अच्छा व्यवहार, अनुमान लगाना, प्राथमिक उपचार, खोज के चिन्ह, दिशा ज्ञान तथा कैंप फायर कराया गया। तृतीय दिवस सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, कक्ष निरीक्षण, एसटीए कराकर स्काउट गाइड की ओर से एक पेंड माँ के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात क्लोजिंग सेरेमनी, अंतिम शिविर मूल्यांकन, अंतिम वार्ता, प्रमाण पत्र वितरण कर ध्वज अवतरण एवं राष्ट्रगान कर शिविर समाप्ति की घोषणा ब्लॉक सचिव विजेंद्र साहू के द्वारा की गई। कार्यक्रम में स्काउट मास्टर नंदकुमार सिंह, मोहम्मद जाकिर हुसैन, योगेश साहू, श्रीकांत पांडे, शिवनारायण सिंह एवं गाइड कैप्टन धनेश्वरी राजवाड़े, गुड्डी राही एवं मंजू टोप्पो के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में सुकलाल यदु, नितिन सिन्हा, ग्रामीण एवं सभी विद्यालयों के स्काउट प्रभारी उपस्थित थे।


Social Plugin