Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शिवरतन गुप्ता का सूरजपुर में प्रथम आगमन, शौण्डिक वैश्य समाज ने किया भव्य स्वागत


 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शिवरतन गुप्ता का सूरजपुर में प्रथम आगमन, शौण्डिक वैश्य समाज ने किया भव्य स्वागत


31 मई को ग्राम दुरती में होगी महासंघ की आगामी बड़ी बैठक, राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

गौतम गुप्ता.  🖊️  सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़ 

सूरजपुर। 

अखिल भारतीय शौण्डिक वैश्य महासंघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता के सूरजपुर जिले के प्रथम आगमन पर शौण्डिक वैश्य समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय होटल आदित्य में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में जिला अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार अभिनंदन किया।


स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता ने सामाजिक एकजुटता और जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समाज के हित में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज को संगठित करना और हर वर्ग में चेतना लाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने फिजूलखर्ची रोकने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समाज के तत्वावधान में सामूहिक विवाह आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव लिए।


दुरती में जुटेगा समाज

बैठक में सर्वसम्मति से समाज की आगामी गतिविधियों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया। आगामी 31 मई 2026 (दिन रविवार) को सूरजपुर जिले के ग्राम दुरती में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला इकाई ने सूरजपुर जिले के सभी पदाधिकारियों, युवाओं और अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, टिंकू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, नीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन मीडिया प्रभारी गौतम गुप्ता द्वारा किया गया।