सूरजपुर: भाजपा अजजा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
सूरजपुर। भाजपा के जिला कार्यालय 'अटल कुंज' में भाजपा अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने की।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंहउपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, रितेश गुप्ता, शशि गर्ग, राजेश्वर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नयन सिधार, युवा मोर्चा अध्यक्ष देव गुप्ता, सुरेश पाटले, और अजजा मोर्चा के महामंत्री सुंदर सिंह व भोला सिंहसहित कई गणमान्य नेता शामिल हुए।सत्यनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष मुरली सोनीऔर अजय श्यामनवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंकार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
निष्ठा और समर्पण का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पदाधिकारियों को संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि:भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। कार्यर्कर्ता पूरी सक्रियता और समर्पण भाव से संगठन के विस्तार के लिए कार्य करें।इस गरिमामय बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों के प्रति संकल्प के साथ हुआ।

Social Plugin