Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएम श्री सेजेस रामानुज नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य शाला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन



 पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य शाला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

सूरजपुर / रामानुजनगर , पीएम श्री सेजेस रामानुजनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य शाला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री भूलन सिंह मरावी जी रहे कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथिश्री  भूलन सिंह मरावी जी ,एवं एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विकास दुबे जी एवं संस्था के प्राचार्य श्री पीसी सोनी जी एवं अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वागत समारोह में अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ माल्यार्पण एवं बैच लगाकर किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम का प्रतिवेदन संस्था के प्राचार्य  श्री पी सी  सोनी द्वारा किया गया, तत्पश्चात पीएम श्री विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें 25 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 160 बच्चों ने भाग लिया इसके अंतर्गत स्थानीय लोक नृत्य एकल , सामूहिक  एवं राजस्थानी नृत्य, देश भक्ति संबंधी नृत्य एवं नाटक एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने वाले नाटक आदि का मंचन बच्चों द्वारा शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसको उपस्थित अतिथि गण एवं पलकों के द्वारा सराहा गया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का आयोजन से बच्चों में समग्र विकास होता है उनमें रचनात्मक उनके अंदर छिपी प्रतिभा बाहर आती है। 

और यह ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष होने चाहिए । इस कार्यक्रम में श्री भूलन सिंह मरावी जी विधायक,पवन सिंह जी मंडल अध्यक्ष, श्री विकास दुबे जी एसएमडीसीअध्यक्ष, श्री शशिनाथ  तिवारी जी द्वारा भी संबोधित किया गया। इस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुलाब सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष, श्री पवन सिंह जी मंडल अध्यक्ष रामानुज नगर,श्री संजय कुमार राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामानुज नगर, श्री डी एस लकड़ा खंड शिक्षा अधिकारी रामानुज नगर,श्री अशोक साहू जी भाजपा मंडल अध्यक्ष देव नगर, श्री राम सिंह टेकाम जी सरपंच रामानुज नगर,श्री सत्यनारायण दुबे जी पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री धर्म सोनी जी जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,श्री सुमित साहू जी जनपद सदस्य रामानुज नगर, श्री सौभाग्य दुबे जी महामंत्री रामानुज नगर, श्री सुरेश मरकाम जी सांसद प्रतिनिधि एसएमडीसी सदस्य रामानुज नगर, श्री श्याम सुंदर राजवाड़े जी एसएमडीसी पूर्वअध्यक्ष, श्री प्रदीप झा जी भाजपा कार्यालय प्रभारी, श्री ऋषि दुबे जी साधनान्यूज़, श्री संजीव गुप्ता जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामानुज नगर, श्री गौरव मिश्रा जी मीडिया, श्री महादेव सिंह जी निज सहायक, श्री उपेन्द्र यादव युवा नेता भाजपा एवं बच्चों के पालक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। अतिथियों को सम्मान देने के लिए मोमेंटम सप्रेम भेंट दिया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटम, प्रमाण पत्र, कंपास बॉक्स वितरण किया गया,विद्यालय की ओर से विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।