Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज ज्ञापन कलेक्टर सूरजपुर को सौंपा गया।



छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज  ज्ञापन  कलेक्टर सूरजपुर को सौंपा गया।


गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️.

सूरजपुर/  में चुनाव के समय में कर्मचारियों के लिए “मोदी की गारंटी” के रूप घोषणा किया गया था जिसके संबंध में ध्यान आकर्षण करने हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को स्मरण ज्ञापन कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर के माध्यम से सौंपा  गया है।

ज्ञापन में 9 बिन्दुओं की प्रमुख रूप से मांग है

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जावे एवं डी ए एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित किया जावे,

केंद्रीय कर्मचारियों एवं अभिभाजित मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जाए,

संविदा ,दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए,

प्रदेश के सभी संवर्गों के अधिकारी/कर्मचारियों को सेवा काल में चार स्तरीय वेतनमान संबंधी आदेश शीघ्र जारी की जावे,

प्रदेश के सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर किया जाए,

शिक्षक/लिपिक सहित विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु कमेटी गठित समिति का प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रकाशित कर लागू किया जावे,

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एलबी संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे,

उत्तर प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं बोनस दिया जावे, प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 10% की सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकंपा नियुक्त के सभी पदों पर शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति है दिया जावे।

ज्ञापन  कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष मनीष दीपक साहू ,स्वास्थ्य संयोजक संघ के जिला अध्यक्ष आदित्य शर्मा, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश गुप्ता, मयंका राजवाड़े, रवि पैकरा ,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के सेक्टर प्रभारी गणेश्वर सिंह एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।