रामानुजनगर में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न
नवप्रवेशी छात्रों का पारंपरिक स्वागत, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
अनुप दुबे रामानुजनगर.
रामानुजनगर / विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े ने की।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनिका सिंह, हेमलता राजवाड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू, जनपद सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय, राजलाल राजवाड़े, महादेव सिंह, सौभाग्य दुबे, विकास दुबे, अनूप दुबे, प्रदीप झा, शशांक दुबे, संजीव गुप्ता, मानिकचंद सिंह, सरपंच राम सिंह एवं सीईओ श्री संजय राय मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों के विद्यारंभ संस्कार से हुई। पहली, छठवीं एवं नवमी कक्षा में प्रवेश लेने वाले 20 नवप्रवेशी छात्रों का तिलक, चंदन, पुस्तक पूजन एवं मिष्ठान वितरण कर पारंपरिक स्वागत किया गया।
विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा, "बच्चों की शिक्षा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य तय करती है। यह उत्सव केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि उनके भविष्य की नींव है। शासन की योजनाएं अंतिम छात्र तक पहुंचे, इसके लिए हम सब जिम्मेदार हैं।"
श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े ने कहा, "पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी हैं। शिक्षा क्षेत्र को पंचायत स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षक और अभिभावक दोनों को मिलकर बच्चों की नींव मजबूत करनी होगी।"
हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन विद्यार्थियों को मेडल और डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित छात्रों को श्रवण यंत्र एवं हेलो विजिबिलिटी उपकरण दिए गए। साथ ही चार दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी अतिथियों द्वारा भावनात्मक गीतों के बीच वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया।
स्वागत भाषण सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज साहू ने दिया, जिसमें उन्होंने विकासखंड की प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक स्थिति, यू-डाइस बुक स्कैनिंग, निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन, सरस्वती साइकिल योजना और छात्रावास से लाभान्वित छात्रों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
बीपीओ साक्षर भारत – रविनाथ तिवारी
शालेय शिक्षक संघ अध्यक्ष – यादवेंद्र दुबे
संकुल प्राचार्यगण – भगवान ठाकुर, अजीत गुप्ता, शंभू प्रसाद निषाद, कमल किशोर पांडे
जनशिक्षक – उत्तम सिंह, लोकेश्वर सिंह, विनय चौरसिया, नंदकुमार सिंह, शिवनारायण सिंह, धर्मपाल यादव, राजेश्वर साहू, जयप्रकाश बरेठा, मनोज प्रजापति
शिक्षिकाएं – उमापति साहू, हेमलता चंद्र, गुड्डी रही, अंजू गुप्ता, रेखा गुप्ता, राधा गुप्ता, विजय सिंह
अन्य अधिकारी/कर्मचारी – बृजलाल साहू, सूरज नारायण, मुकेश, सुनील साहू, मनोज राजवाड़े, इंदुमती तिग्गा, नेहा पटेल, रमाशंकर साहू
कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन बीआरसी मनोज कुमार जायसवाल ने किया।




Social Plugin