6 वर्षीय छात्र मन्नत कुमार कैंसर से पीड़ित , लोगों से सहयोग की अपील
गौरव मिश्रा सूरजपुर.
सूरजपुर / सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी 6 वर्षीय छात्र मन्नत कुमार जो की कैंसर की बीमारी से पीड़ित है, उसके सर से पिता का साया भी उठ गया है सन 2022 में इनके पिता की मृत्यु हो गई थी , छात्र की मां विश्रामपुर के राजकुमार पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है, अब परिवार की जिम्मेदारी कृष्णा कुमारी पर ही है। दुर्भाग्य से मन्नत कुमार को पैर के जांघ में Hodgkin lymphoma का गठान है जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर संबंधित रोग है । मन्नत का प्राथमिक उपचार डॉक्टर फिरदौस अस्पताल में डॉक्टर फैजुल अंसारी द्वारा किया गया जिन्होंने सर्जरी कर गठान को निकाल दिया उसके बाद इस गठान को बायोप्सी जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया यह कैंसर है। और यहां के डॉक्टर ने pet scan करने के लिए संजीवनी हॉस्पिटल रायपुर भेजा । अब मन्नत कुमार का उपचार संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल में हो रहा है जहां बच्चे का pet scan Bone marrow , test हुआ है। और 14 जुलाई 2025 से मन्नत को कीमोथेरेपी भी लगाना शुरू हो गया है, डॉक्टर ने इस कैंसर के उपचार के लिए अभी तक अलग से कोई भी अनुमानित राशि नहीं बताएं हैं उनका कहना है आयुष्मान कार्ड से कीमोथेरेपी हो जाएगा लेकिन जितने भी टेस्ट होंगे उसका पैसा देना होगा कब कितना पैसा लगेगा यह उपचार और बच्चे के स्वास्थ्य पर निर्भर है की जल्दी ठीक भी हो सकता है या समय भी लग सकता है अभी तक हॉस्पिटल का अनुमानित खर्च 1,50000 रुपए बोले हैं या अधिक भी हो सकता है।
छात्र की मां का कहना है ..........
विद्यालय के अध्यक्ष राजेश यादव तथा संस्था के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ने मुझे हिम्मत दिया तथा उपचार हेतु पैसे की व्यवस्था के रूप में पहले स्वयं सहयोग किया किए उसके बाद बच्चे के उपचार हेतु एक अपील पत्र जारी करते हुए समाज के सभी वर्गों से सहयोग हेतु अपील किए हैं। जिसका परिणाम है कि सहायता राशि आना शुरू हो गया है।खासकर प्राइवेट स्कूल एसोसियेशन परिवार के सदस्य का निरंतर सहयोग मिल रहा है। मैं आप सभी की आभारी हूं कि आप सभी मेरे पुत्र मन्नत के लिए इतना सोच और सहयोग कर रहे हैं और आगे भी आपका सहयोग और संबल मुझे मिलता रहेगा जिससे मैं इस कैंसर रूपी जंग से उबर सकूं।
राजकुमार पब्लिक स्कूल विश्रामपुर एवम् प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन सूरजपुर के पहल पर पीड़ित छात्र मन्नत को उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त होना प्रारंभ हो गया है।
राजकुमार पब्लिक स्कूल विश्रामपुर एव प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन सूरजपुर के द्वारा अपील की गई है सहयोग हेतु इच्छुक व्यक्ति फोन पे नंबर 9755182719 एवं गूगलपे नंबर 7828948441 पर अपनी स्वेच्छा से सहयोग कर सकते हैं।

Social Plugin