Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माह अगस्त 2025 तक रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य


 माह अगस्त 2025 तक रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य

   गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

 सूरजपुर / शासन छत्तीसगढ़ द्वारा रोजगार पंजीयन ऑनलाईन वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा प्ले स्टोर छत्तीसगढ़ रोजगार एप "CHHATTISGARH ROZGAR APP" लॉच किया गया है। इस मोबाइल एप की मदद से घर बैठे कहीं से भी आवेदक रोजगार सहायता के लिए नया पंजीयन एवं नवीनीकरण की सुविधा का लाभ ले सकते है, साथ ही शासकीय-अर्धशासकीय विभागों की रिक्तयां, विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेला-प्लेसमेंट कैम्प की अद्यतन जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती है। यह रोजगार पंजयीन ऑनलाईन वेबसाईट एवं छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अथवा जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन दिवस में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपस्थित होकर करवाया जा सकता है।

वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु आधार कार्ड लिंक करवाना अनिवार्य है। अतः वर्ष 2024 के पूर्व, रोजगार कार्यालय सूरजपुर में पंजीकृत आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे रोजगार कर्यालय सूरजपुर में समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपने रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्श्चत करें।