Hot Posts

6/recent/ticker-posts

होटल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए ₹20,000, पुलिस ने दर्ज किया मामला


 होटल का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उड़ाए ₹20,000, पुलिस ने दर्ज किया मामला


रामानुजनगर / थाना रामानुजनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर निवासी रंजन गुप्ता पिता बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता के होटल 'मधुबन' में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग ₹20,000 नगद पार कर दिए। पीड़ित रंजन गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दिनांक 20 जुलाई 2025 की रात 11:30 बजे वे अपने होटल को बंद कर घर चले गए थे।

अगली सुबह 21 जुलाई को जब होटल खोलने उनके पीता बिरेंद्र प्रसाद पहुंचे, तो देखा कि होटल का शटर टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल रंजन गुप्ता को सूचना दी। रंजन गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर देखा कि होटल का अंदरूनी ताला भी टूटा हुआ था और काउंटर में रखा सामान बिखरा पड़ा था। दराज में रखे ₹20,000 नगद भी गायब थे, जो स्थानीय किराना दुकानदारों को भुगतान के लिए रखे गए थे।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अज्ञात चोरों के विरुद्ध बीएनएस कि धारा 331 (2) व 305 (A) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।