बालक स्कूल रामानुजनगर के व्यायाम शिक्षक की भावभीनी विदाई
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में पदस्थ रहे व्यायाम शिक्षक श्री मनमोहन प्रसाद जी का सेवानिवृत्ति के उपरांत भाव विहीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी ने बताया कि जब एक शिक्षक विदाई लेता है,तो यह समय हमारे लिए बहुत भावुक और यादगार होता है।विद्यालय में शिक्षक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है वह केवल हमें किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन जीने के मूल्यों पर भी सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रति आपका प्रेम अविस्मरणीय रहा है।आपकी मेहनत एवं समर्पण ने हमें हमेशा प्रेरित किया है,हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गोपाल सिंह एवं बिहारी लाल साहू द्वारा किया गया। व्यवस्थापक के रूप में व्याख्याता सुनील कुमार गुप्ता रहे।सभी शैक्षणिक स्टाफ ने सामूहिक रूप से सेवानिवृत हो रहे व्यायाम शिक्षक को श्रीफल,साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य कामना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे,विकास नामदेव,गोपाल सिंह,नरेश कुमार गुप्ता,सुनील गुप्ता,अर्चना दुबे,माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक प्रकाश कुमार जोल्हे,विद्या जायसवाल,मंजरी तिवारी,बिहारी लाल साहू,गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह,इसके अलावा कार्यालयीन स्टाफ में अब्दुल समीम,स्नेह लता गुप्ता,बंसीलाल साहू एवं मंगलेश्वरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social Plugin