रामानुजनगर के पीएम श्री साजेस विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / पीएम श्री साजेस (PM SHRI SAGES) विद्यालय में बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 08 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 16 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक संचालित है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 60 बालिकाओं ने भाग लिया और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को रक्षा कला, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आत्मविश्वास बढ़ाने संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम बनाना था। विद्यालय प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को बालिकाओं के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन की बात कही।


Social Plugin