Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ



भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ


गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़24

पटना / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सम्माननीय राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी एवं संयुक्त राज्य सचिव शिवानी गणवीर के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन एवं विकासखंड सचिव बैकण्ठपुर शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के सामने प्याऊ घर का शुभारंभ मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पटना सिकंदर सिदार, विनोद शर्मा, अनिल सिंह प्राचार्य बरदिया के कर कमलो से रूपेश सिंह मंडल संयोजक, प्रीतम रजक, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिव प्रताप सिंह, गाइड कैप्टन सोनी कुमुदिनी राजपूत एवं आशा एक्का, गणमान्य नागरिको एवं स्काउट्स गाइड्स के उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस प्याऊ घर के शुभारंभ में श्रीमती कमलाबाई, मिश्रा बीज भंडार, पंकज साहू, प्रीतम फार्मेसी पटना का सहयोग प्राप्त हुआ है, जन सहयोग के माध्यम से स्काउट गाइड के द्वारा पूरे ग्रीष्म काल में शुद्ध शीतल पेयजल, शरबत, खीरा एवं गुड़ का वितरण किया जाएगा |

           इस पुनीत कार्य के शुभारंभ पर कलेक्टर कोरिया पदेन जिला संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला संगठन आयुक्त गाइड विजय कुजूर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार आण्डिल एवं जिले के समस्त स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |