बालक स्कूल रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के निर्देशन में, संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में एवं विज्ञान शिक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई और विभिन्न प्रकार के स्लोगन के साथ रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए गए,इसके अलावा जाबो कार्यक्रम के तहत बच्चों के अभिभावकों से सत प्रतिशत मतदान के लिए वचन पत्र भर कर लाने के लिए कहा गया।
ताकि त्रिस्तरीय स्थानीय निर्वाचन 2025 में सभी अपने मताधिकार का सत प्रतिशत प्रयोग कर सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे, शिक्षक विकास नामदेव,गोपाल सिंह,मनमोहन प्रसाद,नरेश गुप्ता,सुनील गुप्ता,अर्चना दुबे,विद्या जायसवाल,मंजरी तिवारी, नीलिमा बड़ा एम,नितिन कुमार सिन्हा, प्रधान पाठक प्रकाश कुमार जोल्हेे,गायत्री कश्यप,वर्षा सिंह एवं श्याम सिंह मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Social Plugin