डायमंड जुबली जम्बूरी तमिलनाडु में सम्मिलित हुए कोरिया के स्काउट गाइड
गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सूरजपुर / डायमंड जुबली जम्बूरी में छत्तीसगढ़ राज्य ने लोक संस्कृति की छाप छोड़ी। दल में सम्मिलित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में भागीदारी करते हुए “ए” एवं “बी” ग्रेड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में डायमंड जुबली जम्बूरी का आयोजन तमिलनाडु स्थित त्रिची, मन्नापराई में 28 जनवरी 2025 से 03 फरवरी 2025 तक किया गया। इस जम्बूरी में देश- विदेश से लगभग 15 हजार की संख्या में स्काउट आंदोलन से जुड़े लोग शामिल हुए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ से 200 की संख्या वाले दल ने राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन और राज्य सचिव कैलाश सोनी के दिशा- निर्देश पर भागीदारी की। जिसमें कोरिया जिले से जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत के साथ स्काउट - सुजल सोनी, आकाश मिंज, गाइड - खुशबू देवांगन, मोनिका सिंह, सम्मिलित हुए |
छत्तीसगढ़ के दल ने पीजन शो एवं फिजिकल डिस्प्ले की प्रस्तुति में A ग्रेड का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। कलर पार्टी, मार्च पार्स्ट, कैम्प क्राफ्ट, कैम्प फायर, राज्य प्रदर्शनी, स्किल- ओ- रामा, लोक नृत्य, फूड प्लाजा में B ग्रेड मिला। इसके अलावा दल ने अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। डायमंड जुबली जम्बूरी का समापन समारोह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
जंबूरी में सम्मिलित पूरे टीम को इस उपलब्धि पर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर पदेन संरक्षक भारत स्काउट गाइड जिला कोरिया डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया, सुरेंद्र कुमार राजवाडे जिला सचिव, सविता सिंह संयुक्त जिला सचिव, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, विजय कुजूर जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर, रवि प्रसाद बैगा सहित अन्य स्काउटर, गाइडर एवं संस्था प्रमुख ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |


Social Plugin