![]() |
मिडिल स्कूल में आयोजित हुई ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर - विकासखंड रामानुजनगर के मिडिल स्कूल पतरापाली में बुधवार को अंग्रेजी नववर्ष पर ‘ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के 29 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षक योगेश साहू के नेतृत्व में ग्रीटिंग बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा सातवीं रूपा यादव, द्वितीय स्थान पर कक्षा आठवीं अनीता सिंह और कक्षा छठवीं विक्की यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाथों में ग्रीटिंग लेकर छात्र छात्राओं ने बीत रहे वर्ष 2024 को अलविदा कहा तो वही नए साल का जोरदार से स्वागत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक योगेश साहू ने कहा कि आजकल के बच्चों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। अगर बच्चा शर्मीला नहीं है और बातूनी है तो उसके दोस्त और भी जल्दी बन जाते हैं। आज भी घर के बुजुर्गों को फोन या टैबलेट आदि चलाना नहीं आता है लेकिन बच्चे इसमें भी माहिर होते हैं। कम उम्र में ही अब बच्चे फोन, टीवी का रिमोर्ट और टैबलेट आदि चलाने लगे हैं। मौके पर प्रधानपाठक बी आर हितकर, संकुल समन्वयक जी डी सिंह, कृष्ण कुमार यादव, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल आदि उपस्थित थे ।


Social Plugin