संकुल केंद्र इंजानी में विदाई समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
ओडगी / सोमवार को श्री धीर साय जी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री धीर साय सर अपनी अधिवार्षिकी आयु पूरी कर 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हुए है।
जिसके विदाई समारोह विद्यालय के शिक्षकों एवं संकुल केन्द्र इंजानी के समस्त शिक्षकों द्वारा अयोजित किया गया ।अतिथियों के साथ समस्त शिक्षकों एवम बच्चों को भी न्योता भोज कराया गया।
विदाई समारोह में श्री धीर साय सर अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ शामिल हुए जहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति चंपा पोया सरपंच ग्राम पंचायत इंजानी,की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें संकुल केन्द्र इंजानी के प्राचार्य गंगा प्रसाद जायसवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामकिशुन सिंह सी.ए.सी. खोड एवं संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम धीर साय सर जी को उनके पत्नी के साथ प्रा. शाला इंजानी के भवन से मंच तक दोनों किनारे पे बच्चे कतार बद्ध खड़े हो कर फूलों की वर्षा करते उनका स्वागत करते रहे ,तत्पश्चात मंच पर मां सरस्वती के छाया चित्र में पुष्प हार पहना कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया ।
संकुल केंद्र इंजानी के समस्त शिक्षकों ने आपसी सहयोग से एक सैमसंग की टीवी अंग वस्त्र साल श्री फल कपड़े आदि दे कर उनकी विदाई की इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवम उनके साथ बिताए पल को याद किया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,विदाई गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया,जिसमें पुनीता, प्रेम कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा ।और इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने न्योता भोज का आयोजन भी किया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल के सी.ए.सी.घनश्याम सिंह,रामसागर जायसवाल,निरंजनी सिंह,वीरेन्द्र कुमार साहू,पवन सिंह,सुनील टोप्पो,सहस कुमार,कुंदन कुमार,धर्मराज सिंह,रामलाल सिंह श्रीमती सोनिया सिंह , जया राठिया,प्रवीण कुमार पैकरा, अंजलिना लकड़ा,रामलक्षण सिंह,रूपेश कुमार गेंदले,फुलमनी लकड़ा,आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहे ।

Social Plugin