Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल रामानुजनगर में विज्ञान मेला का आयोजन




बालक स्कूल रामानुजनगर में विज्ञान मेला का आयोजन

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के मार्गदर्शन में एवं विज्ञान शिक्षक गोपाल सिंह के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में स्कूल स्तर पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न प्रोजेक्ट और मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया साथ में प्रयोगशाला के विभिन्न सामग्री का भी प्रस्तुतीकरण किया गया जिसका लाभ कक्षा 6वीं से लेकर12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कर के सीखने के प्रति जिज्ञासा जागृत हुई। प्रभारी शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि बढ़ाना, छात्रों को व्यावहारिक प्रयोग व परियोजनाओं के जरिए वैज्ञानिक अवधारणा और सिद्धांतों को समझने में मदद करना, नए तथ्यों और आविष्कारों के बारे में जानकारी देना, रचनात्मक प्रतिभा को पहचानना और उन्हें अलग तरह से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना, छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देना है। इस कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे, विकास नामदेव, मनमोहन प्रसाद,दिलीप शर्मा,नरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता,श्रुति साहू,मंजरी तिवारी, नितिन कुमार सिन्हा एवं श्याम सिंह मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।