Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान


महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

भटगांव / एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की भटगांव 1&2 भूमिगत खदान जो दिनाँक 31/12/2024 से सीटीओ के आभाव में बंद होने के संकट से जूझ रहा था जिसका निजात व श्रमिकों के विस्थापन की समस्या को दूर करने के फलस्वरूप भटगांव 1&2 खदान फिर से प्रारंभ हो सके जिसके लिए ट्रेड यूनियन बीएमएस श्रमिक संगठन के विशेष आवाहन पर स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सीटीओ के अभाव में बंद होते खदानों को समय रहते सीटीओ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था जिसके लिए ट्रेड यूनियन के द्वारा छत्तीसगढ़ केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सम्मान किया गया।

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में संजय सिंह कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य एसईसीएल की अगुआई में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों/सदस्यों द्वारा लक्ष्मी राजवाड़े राजवाड़े मंत्री महिला व बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन का भव्यता के साथ सम्मान किया है। 

सम्मान समारोह में संगठन की ओर से संजय सिंह व सुरजन प्रजापति ने बताया कि नावापारा भूमिगत खदान भी जो कि सीटीओ के कारण विगत 1 वर्ष से बंद है उसे भी प्रारंभ की पहल के स्वागत उदगार से साधुवाद ज्ञापित किया साथ ही लक्ष्मी राजवाड़े व रामसेवक पैकरा पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने अभिवादन स्वरूप बीएमएस के सत्कार के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और भविष्य में होने वाले नगर पंचायत चुनावों में संगठन से सहयोग की अपेक्षा की। 
 
आयोजित सम्मान कार्यक्रम में संगठन की ओर से जगन्नाथ शर्मा, अशोक गुप्ता, श्रीकमल कुमार सक्सेना, प्रताप सिंह मरावी, राजेन्द्र सिंह, अविनाश प्रधान, विनीत देवांगन व अन्य प्रमुख कार्यकता उपस्थित रहे।