Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान


 यातायात पुलिस सूरजपुर के द्वारा चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान 

 

गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️

सूरजपुर / राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सूरजपुर यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे के द्वारा ग्राम पर्री के समीप चेकिंग पॉइंट लगाकर दो पहिया चार पहिया वाहनों जिसमें बिना नंबर के वाहनों, संदिग्ध वाहनों , बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों, तीन सवारी ,बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों बड़े वाहनों में ओवरलोडिंग करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार चालानी कार्रवाई की गई एवं यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे के द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने, वाहन के दस्तावेज साथ में रखकर चलने वाहनों का बीमा इत्यादि सही समय पर कराने हेतु निर्देशित किया वाहन चेकिंग की कार्रवाई में यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, विजय केरकेट्टा , शिव प्रताप सिंह सक्रिय रहे।