बालक स्कूल रामानुजनगर का विद्यार्थी राज्यपाल से हुआ सम्मानित
गौरव मिश्रा सूरजपुर ✒️
रामानुजनगर / शिक्षा के क्षेत्र में जिला सूरजपुर, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है और सरकार की इन योजनाओं का लाभ सभी बच्चों तक पहुंच रहा है और जिले के बच्चे अलग-अलग विधाओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में12/01/2025 से 14/01/2025 तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले युवा महोत्सव 2024-25 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में अध्यनरत कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी अविनाश सिंह ने विज्ञान मेला के एकल प्रतियोगिता में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्र को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹5000 देकर महामहिम राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि अविनाश सिंह वही विद्यार्थी हैं जिन्होंने इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रगति मैदान दिल्ली में अपना प्रस्तुतीकरण देकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर चुका है आपको बता दें कि विद्यार्थी ने एक ऐसे ट्रेडमिल का निर्माण किया है जो की लकड़ी का बना है और बिना बिजली के कम खर्चे में आसानी से सभी के घरों में व्यायाम के लिए उपयोग लाया जा सकता है।
संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी ने बताया पूरे जिले और विकासखंड में पहली बार कोई विद्यार्थी इस विधा में प्रथम स्थान प्राप्त कर महामहिम राज्यपाल जी से सम्मानित हुआ है यह हमारे विकासखंड और जिले के लिए गौरव की बात है। गाइड टीचर गोपाल सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को लेकर युवा वर्ग को सक्षम एवं सशक्त बनाकर उनका सर्वांगीण विकास करना है, और साथ ही राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने का है। जिले से सभी प्रतिभागियों का नेतृत्व युवा महोत्सव के जिला प्रभारी सीमांचल त्रिपाठी के द्वारा किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा शशिकांत सिंह ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडित भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज साहू, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज जायसवाल, संस्था के प्राचार्य पीसी सोनी, गाइड टीचर गोपाल सिंह, और संस्था में पदस्थ शिक्षक सीमा दुबे,मनमोहन प्रसाद, विकास नामदेव, दिलीप शर्मा,अर्चना दुबे,सुनील गुप्ता, नरेश गुप्ता,विद्या जायसवाल,श्रुति साहू,मंजरी तिवारी, नितिन सिन्हा, श्याम सिंह मरावी ने विद्यार्थी को उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।



Social Plugin