![]() |
स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सूरजपुर/
भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश दुखी है इसी बीच उनकी आत्मा की शान्ति के लिए जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सूरजपुर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया बताया गया कि भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को एक विचारक और विद्वान के रूप में सही मायने में सराहा गया उन्हें उनकी मेहनत,काम के प्रति अकादमिक दृष्टिकोण,सुलभता और विनम्र व्यवहार के लिए याद किया अपने करियर के दौरान डॉ. सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया जिसमें वित्त मंत्रालय में सचिव,योजना आयोग के उपाध्यक्ष,भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर,प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष शामिल हैं 1991 से 1996 तक डॉ. सिंह ने भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया जो देश के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था प्रधानमंत्री रहते हुए देश के कल्याण के लिए बहुत सारी योजना को लाया गया जिससे आज देश विकसित नजर आ रहा है इसी बीच बड़े ही भाव के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,उषा सिंह,हेमेन्द्र गुप्ता,अजय अग्रवाल,राजू सिंह,विष्णु कसेरा,शरद सिंह,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,पुनीत गुप्ता,मुस्तफा ख़ान,यश साहू,शिवम साहू,नुमान अली एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Social Plugin