Hot Posts

6/recent/ticker-posts

*सुशासन दिवस के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल*


सुशासन दिवस के अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल


गौरव मिश्रा रामानुजनगर/अगस्तपुर 

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती  सुशासन दिवस के रूप में मनाया  गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत अगस्तपुर परसापारा 50 बुजुर्गों जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता  के द्वारा कम्बल वितरण कर सुशासन दिवस मनाया गया ।कार्यक्रम आयोजन के दौरान श्री गुप्ता ने अटल जी की जीवनी तथा उनके बारे में बताया सभी बुजुर्ग तथा युवा भारी संख्य में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए वहीं सभी ने ध्यान पूर्वक संबोधन को सुना और कुछ वरिष्ठों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और अपनी अपनी बात को रखे । कार्यक्रम में उपस्थित अशोक यादव ,मंडल महामंत्री योगेंद्र राजवाड़े ,प्रदीप राजवाड़े ,दीपक मुंगरी ,संजय बघेल ,रामकुमार देवांगन ,महेंद्र राजवाड़े ,गंगा राजवाड़े ,पालेश्वर पाण्डेय , मदनेश्वर , धनंजय, अशोक साहू सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।