Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बालक स्कूल में मनाया गया सुशासन दिवस

*बालक स्कूल में मनाया गया सुशासन दिवस*   

गौरव मिश्रा सूरजपुर /रामानुजनगर .

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के आदेशानुसार तथा संस्था के प्राचार्य पी सी सोनी के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में सुशासन दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कक्षा 9वीं से12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसके अलावा स्मार्ट टीवी के माध्यम से सुशासन दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को एक वर्ष में मिलने वाली उपलब्धियों को दिखाया गया। शिक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुशासन के प्रति जागरूकता फैलाना और सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करना था। यह कार्यक्रम व्याख्याता गोपाल सिंह, दिलीप कुमार शर्मा और विद्या जायसवाल के मार्गदर्शन मैं संपन्न कराया गया जिसमें संस्था के प्रभारी प्राचार्य सीमा दुबे शिक्षक विकास नामदेव, मनमोहन प्रसाद, सुनील गुप्ता,अर्चना दुबे, नीलिमा बड़ा,नरेश गुप्ता, श्रुति साहू, नितिन सिन्हा और श्याम सिंह मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।