*अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह 11 जनवरी 2025 की तैयारियां जोरों पर*
• मुख्य अतिथि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित देश - प्रदेश के सभी शौण्डिक समाज अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में होंगे उपस्थित।
गौतम गुप्ता. 🖊️ सह. संपादक खबर छत्तीसगढ़
सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री शिवरतन गुप्ता जी के द्वारा जिला - सूरजपुर के पदाधिकारी, कार्यकारिणी की बैठक सूरजपुर जिले के होटल आदित्य में बीते सोमवार को बताया अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह, उद्घाटन कार्यक्रम एवं छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाचार स्मारिका विमोचन दिनांक - 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार समय सुबह 11:00 लोटस रिसॉर्ट, विधानसभा रोड, सफायर ग्रीन के बाजू रिंग रोड - 3 रायपुर छत्तीसगढ़ में शौण्डिक समाज तत्वधान में होने जा रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी शासन छत्तीसगढ़ एवं मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह माननीय अध्यक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राम अवतार महतो जी सभापति, अखिल भारतीय शौण्डिक संघ, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना माननीय क्षेत्र संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री रामविचार नेताम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अति विशिष्ट अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज के आगंतुक गणमान्य प्रमुख होंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के अध्यक्ष अगुवाई में उनके द्वारा सभी राज्यों के दौरा कर समाज के सभी राज्यों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के सभी लोगों अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर 11 जनवरी 2025 का आमंत्रण कार्ड देकर सह-सम्मान आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया सभी लोगों द्वारा सकारात्मक समर्थक मिलने से यह बात छत्तीसगढ़ प्रदेश से शौण्डिक समाज के बीच फैल गई है और चर्चा हो रही है कि दिनांक - 11 जनवरी को रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत सत्कार करने का सौभाग्य रायपुर की धरती छत्तीसगढ़ में प्राप्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया मैंने मुख्यतः दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे अन्य बड़े प्रदेश का दौरा कर स्वयं संपर्क स्थापित किया एवं उन्हें आमंत्रण पत्र देते हुए छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में आने को आग्रह अनुरोध किया गया। वर्तमान जानकारी के अनुसार रायपुर छत्तीसगढ़ में सुंडी / शौण्डिक समाज का महाकुम्भ लगने जा रहा है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता जी का सूरजपुर दौरा दिनांक 02-12-2024 को सूरजपुर कोरिया जिले के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य को 11 जनवरी के कार्यक्रम के लिए आमंत्रण कार्ड वितरण, रायपुर आने जाने की व्यवस्था, पोस्टर लगाने, अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने एवं अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यों की जवाबदाही दी गई जिसे पदाधिकारी, कार्यकारिणी एवं जिले के सदस्य द्वारा सह-सम्मान स्वीकार किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी द्वारा सूरजपुर जिला से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को ले जाने की जवाबदाही लेते हुए अधिक संख्या में समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने सूरजपुर की बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता जी एवं श्री अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, रायगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी के द्वारा मीडिया में कार्यक्रम के प्रचार - प्रसार हेतु मुख्य रूप से जवाबदाही गौतम गुप्ता सामाजिक मीडिया प्रभारी जिला - सूरजपुर को देते हुए शौण्डिक समाज 11 जनवरी 2025 कार्यक्रम के पोस्टर को रेड एप्पल डिजिटल मोबाइल शोरूम में चस्पा करते हुए समाज के लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्य के लिए उन्होंने रेड एप्पल शोरूम के डायरेक्टर कार्तिक गुप्ता, रोहित गुप्ता पिता श्री राधेश्याम गुप्ता सूरजपुर समाज की तरफ से शुभकामनाएं दिए। प्रदेश संरक्षण श्री अशोक गुप्ता जी द्वारा बैठक में कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन गुप्ता जी, अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता जी रायगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश संरक्षक श्री अशोक गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी, संरक्षक जिला सूरजपुर श्री मोतीलाल गुप्ता जी, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, सक्रिय सदस्य श्री अमीरचंद्र गुप्ता जी, महामंत्री युवा मंच श्री राजीव गुप्ता जी, सदस्य श्री कैलाश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष युवा मंच श्री मुकेश गुप्ता जी, सुरजपुर जिला मिडिया प्रभारी श्री गौतम गुप्ता जी, जिला संगठन महामंत्री श्री नीरज गुप्ता जी, जिला कोरिया अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी, महामंत्री श्री विनोद गुप्ता जी, महामंत्री कोरिया श्री राजेश गुप्ता जी, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Social Plugin