Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामानुजनगर उमापुरमें धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने जताया आभार


 रामानुजनगर उमापुरमें धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों ने जताया आभार 

(गौरव मिश्रा )

रामानुजनगर /  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के तहत रामानुजनगर विकासखंड मुख्यालय सहित उमापुर में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर किसानों ने अपनी उपज की बिक्री करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के योजना की सराहना की।

शुभारंभ कार्य के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय और वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण दुबे ने धान बेचने आए किसानों को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया तथा उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए छांव, बैठने की जगह, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। धान खरीदी के पहले दिन किसानों में योजना को लेकर उत्साह दिखा। 

इस दौरान कार्यक्रम में धान खरीदी जिला नोडल अधिकारी मनोज साहू,भाजपा मंडल महामंत्री सुमंत साहू,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, विकाश दुबे,संजीव गुप्ता,इंद्रजीत यादव,खरीदी प्रभारी उषा राजवाड़े,अंजनी पाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।